हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, जो भी बस की बजाय रेल से यात्रा करते है उनको यह जानकारी बेहद खुशी होने वाली है की प्रदेश में करनाल से यमुनानगर के लिए नई रेलवे लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इससे हरियाणा के विकास को नई रफ़्तार मिलने वाली है। हरियाणा में करनाल से यमुनानगर के बीच बनने वाली बहुप्रतीक्षित नई रेलवे लाइन परियोजना पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में करनाल से यमुनानगर जाने के लिए अंबाला होकर 121 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। इस सीधे रेल मार्ग के बनने से यह दूरी घटकर मात्र 61 किलोमीटर रह जाएगी। जिससे लोगों को सीधा 60 किमी कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
हिमाचल की ठंडी वादियों में घूमने का लीजिए मजा, रोहतक रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा, फटाफट देखें समय-सारणी

हरियाणा परिवहन विभाग ने यात्रियों को एक और शानदार तोहफा दिया है। त्यौहारी सीजन पर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों…

Read More