दशहरे पर नई ट्रेन का तोहफा, दिल्ली- फरीदाबाद के बीच शुरू हुई रेलगाड़ी; यहां देखें समय-सारणी

A Dussehra gift: New train service launched between Delhi and Faridabad; check the timetable here.

 

त्यौहारी सीजन पर दिल्ली- NCR के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली- फरीदाबाद के बीच 12 कोच वाली नई मेमू ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखा दी गई है। इस ट्रेन के संचालन से फरीदाबाद से तुगलकाबाद, ओखला और हजरत निजामुद्दीन की ओर आवागमन करने वाले लोगों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।

यह रहेगा शेड्यूल

दिल्ली- फरीदाबाद मेमू ट्रेन दिल्ली जंक्शन से सुबह साढ़े 10 बजे रवाना होकर 11.45 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में फरीदाबाद से दोपहर 2 बजे रवाना होकर 2.11 बजे तुगलकाबाद, 2.18 बजे ओखला और 2.25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसके बाद तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज, नई दिल्ली और सदर बाजार होते हुए शाम पौने 4 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

नाममात्र किराए पर लीजिए सफर का मजा

इस ट्रेन में फरीदाबाद से दिल्ली तक प्रति व्यक्ति यात्री किराया 10 रुपए निर्धारित किया गया है। यानि यात्री नाममात्र खर्च पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सफर तय कर सकेंगे। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और रोजमर्रा के कार्यों से दिल्ली आवागमन करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा।

उन्हें न केवल अतिरिक्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा बल्कि सामान्य ट्रेनों की भीड़-भाड़ से दूर आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। दोपहर के समय दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इस नई ट्रेन से राहत पहुंचेगी। इस ट्रेन से महिलाओं और फैमिली के साथ सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा सुविधा मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *