हरियाणा में आमजन सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चंडीगढ़ से एक बड़ी घोषणा करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 650 नए पुस्तकालय खोलें जाएंगे और इनमें से 500 पुस्तकालय 25 दिसंबर 2026 तक स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने गांवों के अटल पुस्तकालयों के लिए 'पुस्तक सेतु पोर्टल' का भी शुभारंभ किया। युवाओं को मिलेगा फायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नए पुस्तकालय खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं, छात्रों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को गांव में ही अध्ययन करने की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्हें इस काम के लिए शहर तक भागदौड़ करने से छुटकारा मिलेगा जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 996 अटल पुस्तकालय खोलें जा चुके हैं। इन सभी पुस्तकालयों को पुस्तक सेतु पोर्टल से जोड़ा गया है। प्रत्येक अटल पुस्तकालय में फर्नीचर, पुस्तकों का प्रारंभिक सेट तथा भारत नेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि पुस्तक सेतु पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गांव के अटल पुस्तकालय को निशुल्क पुस्तकें दान कर सकेगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा CM ने की बड़ी घोषणा

हरियाणा में आमजन सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चंडीगढ़…

Read More
High Court stays teacher transfer process in Haryana
हरियाणा में टीचर ट्रांसफर प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार के रवैये पर अदालत ने जताई नाराजगी

हरियाणा में शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अखबार में प्रकाशित खबर…

Read More