हरियाणा में टीचर ट्रांसफर प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार के रवैये पर अदालत ने जताई नाराजगी

High Court stays teacher transfer process in Haryana
हरियाणा में शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार, न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बराड़ की अदालत ने संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को अगली सुनवाई तक शिक्षक तबादला प्रक्रिया रोकने का निर्देश दिया है।
मामले में क्या हुआ?
याचिका में हरियाणा सरकार की मौजूदा टीचर ट्रांसफर ड्राइव को चुनौती दी गई थी। अदालत ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई अवसर दिए जाने के बावजूद प्रतिवादी पक्ष का रवैया असहयोगपूर्ण रहा है। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से पेश वकील का पक्ष भी अदालत को संतोषजनक नहीं लगा।
हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि राज्य सरकार अगली सुनवाई की तारीख से कम से कम एक सप्ताह पहले अपना जवाब रजिस्ट्री में दाखिल करे। इसके साथ ही याचिकाकर्ताओं के वकील को भी जवाब की अग्रिम प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अब अगली सुनवाई पर टिकी शिक्षकों की नजर!
शिक्षक तबादला प्रक्रिया से जुड़े इस मामले में अगली सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार अदालत के सामने क्या जवाब प्रस्तुत करती है और आगे इस मामले में क्या निर्णय आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *