खुद पर आत्मविश्वास, रोजाना 8 घंटे की पढ़ाई; पढ़िए कैसे एक किसान परिवार के बेटे ने HCS परीक्षा में हासिल की 2nd रैंक

कुलदीप श्योराण, Kuldeep Sheoran, कुलदीप श्योराण HCS, Kuldeep Sheoran HCS Topper, HCS परीक्षा में दूसरी रैंक, Haryana HCS Second Rank, HCS Result 2025, Haryana HCS Result, HPSC Result 2025, हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा, Haryana Civil Services Exam, हरियाणा HCS टॉपर, HPSC HCS Exam, हिसार के कुलदीप श्योराण, Hisar HCS Topper, चिड़ौद गांव हिसार, Chidod Village Hisar, किसान परिवार का बेटा HCS टॉपर, Farmer's Son HCS Topper, किसान के बेटे की सफलता की कहानी, Kuldeep Sheoran Success Story, HCS Topper Success Story, हरियाणा के होनहार युवा, Haryana Youth Success Story, HCS Preparation Strategy, HCS Exam Preparation, HCS की तैयारी कैसे करें, Haryana Civil Services Preparation, रोजाना 7-8 घंटे पढ़ाई, Daily Study Routine, Meditation for Exam Preparation, HAU Library Hisar, Haryana Agricultural University Library, LLB from Gujarat, ओपी जिंदल स्कूल, अनुशासन और मेहनत से सफलता, Hard Work and Discipline, HPSC परीक्षा टॉपर, Haryana Government Jobs, Haryana Latest News, Hisar News Today, हिसार न्यूज, हरियाणा न्यूज, Chaupal TV, चौपाल टीवी।

 

निरंतर कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ यदि हम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं तो सफलता ज्यादा दिन तक इंतजार नहीं कराती है। ऐसा ही एक उदाहरण पेश किया है हिसार जिले के गांव चिडौद़ निवासी कुलदीप श्योराण ने जिन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और खुद पर आत्मविश्वास के बलबूते हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) द्वारा आयोजित हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) परीक्षा में पूरे हरियाणा में दूसरा रैंक हासिल कर परिजनों और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

निरंतर कड़ी मेहनत का नतीजा

अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कुलदीप श्योराण ने बताया कि ओपी जिंदल स्कूल से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने गुजरात से LLB की। HSC परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की लाईब्रेरी में रोजाना घंटों बैठकर पढ़ाई की। इसके साथ ही घर पर आनलाइन माध्यम से पढ़ाई करते हुए अपनी तैयारियों को मजबूत किया। उन्होंने रोजाना लगभग 7-8 घंटे का समय पढ़ाई में व्यतीत किया और मानसिक एकाग्रता बनाए रखने के लिए रोजाना 1 घंटा मेडिटेशन योगा करते थे।

एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले कुलदीप ने बताया कि परिवार के निरंतर सहयोग और स्वयं के प्रति जवाबदेही की बदौलत आज इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने परिवार की आर्थिक परिस्थितियों का बहाना बनाकर मंजिल से भागने की कोशिश नहीं की बल्कि इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए हर दिन अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहा और हर दिन स्वयं की तैयारियों को बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहें।

पिता राजेंद्र श्योराण ने बेटे की सफलता पर अपार खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज उसकी बदौलत गर्व से सिर ऊंचा हो गया है। उसने केवल हमारा ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम हरियाणा में रोशन कर दिया है। हमने अपने बेटे को हर कदम पर सहयोग दिया। मुझे उम्मीद है कि अब बेटा कुलदीप सरकारी नौकरी पर अपने कर्त्तव्यों का निर्वाहन करते हुए देश सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *