सोनीपत के अभिषेक सरोहा बने हरियाणा HCS परीक्षा के टॉपर, रोजाना घंटों की पढ़ाई से लिखी सफलता की नई इबारत

Abhishek Saroha from Sonipat tops the Haryana HCS exam; scripts a success story through hours of daily study.

 

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) द्वारा एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अन्य अलाइड सर्विसेज एग्जाम-2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 675 नंबर के इस एग्जाम में जनरल कैटेगरी के सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक प्राप्त कर पूरे हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया है। अभिषेक इससे पहले 5 बार UPSC का प्री और 2 बार मेन्स क्रैक कर चुके हैं।

इस तरह लिखी सफलता की नई कहानी

गोहाना के सेक्टर-7 निवासी अभिषेक सरोहा ने HCS की परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में पूरे हरियाणा में टॉप किया है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई RK हिंदु सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी करने के बाद फरीदाबाद स्थित JC बोस यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर इंजिनियरिंग की डिग्री हासिल की। साल 2020 में उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की। अभिषेक के लिए यह सफलता आसान नहीं रही।

 

उन्होंने 5 बार मेन्स एग्जाम और दो बार इंटरव्यू तक का सफर पूरा किया लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आया। उन्होंने हर रोज 10 घंटे से ज्यादा पढ़ाई करते हुए आखिरकार सफलता हासिल कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिखाया।

 

अभिषेक सरोहा ने बताया कि इस सफलता को हासिल करने के लिए उन्होंने उन्होंने रोजाना घंटों तक पढ़ाई करते हुए इंटरनेट मीडिया से हमेशा दूरी बनाए रखी। उन्होंने अपना पूरा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर केंद्रित रखा। उन्होंने बताया कि तैयारी के इस लंबे दौर में उनकी मां हमेशा उनके लिए मार्गदर्शन बनकर साथ रही। वह मां के साथ अपनी पढ़ाई और तैयारी से जुड़ी बातों पर चर्चा करते थे। मां ने भी उनकी दिनचर्या और खानपान का पूरा ध्यान रखा। पढ़ाई के दौरान उन्हें जरूरत के अनुसार तरल पदार्थ देती थीं।

 

घर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

अभिषेक ने बताया कि HPSC की परीक्षा में टॉप करके उन्होंने अपने परिवार का सपना साकार कर दिखाया। उनकी मंजिल अभी बाकी है। अब उनका लक्ष्य भारतीय विदेश सेवा में जाना है। इसके लिए वह UPSC की सिविल सेवा परीक्षा का छठा और अंतिम अवसर भी देना चाहते हैं। मां ने बताया कि जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और बेटे अभिषेक के टॉप बनने की खबर सामने आई तो पूरे परिवार में खुशी की लहर छा गई। शुक्रवार शाम को दिल्ली से घर लौटने पर क्षेत्र के प्रमुख लोगों और परिजनों ने उनका फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *