रेलवे में नौकरी पाने की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने बुधवार को NTPC (UG) के 1,688 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों पर 13 अक्टूबर से आनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती के साथ ही रेलवे में इस साल अब तक 7 भर्तियों में कुल 27,622 पदों पर भर्ती के अवसर सामने आए हैं। इसके अलावा स्टेशन मास्टर के करीब 1,200 पदों सहित अन्य भर्तियां भी प्रस्तावित है।
4 तरह के पदों पर भर्ती
RRB अजमेर के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि NTPC (UG) की नई भर्ती 12वीं पास युवाओं के लिए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर हैं। इस भर्ती में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में पहले और दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं, संबंधित पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा।
भर्तियों का पूरा ब्यौरा
- सहायक लोको पायलट (11,127 पद): पहली परीक्षा नवंबर में प्रस्तावित
- ट्रेकनीशियन (6,557 पद): अक्टूबर में परीक्षा आयोजित
- जूनियर इंजीनियर, DMS, CMA (3,993 पद): भर्ती प्रक्रिया जारी
- NTPC (Graduate): (3,548 पद): आवेदन 6 नवंबर तक
पैरामेडिकल (590 पद): आवेदन प्रकिया पूरी
6 भर्तियां पहले से विचाराधीन
रेलवे की छह भर्तियां पहले से प्रक्रियाधीन हैं। इनमें सहायक लोको पायलट के 11,127, टेक्नीशियन के 6,557 और जूनियर इंजीनियर सहित संबंधित पदों के 3,993 अवसर शामिल हैं। इसके अलावा स्नातक स्तर की गैर-तकनीकी भर्ती में 3,548, पैरामेडिकल में 590 और सेक्शन कंट्रोलर के 119 पद हैं।














Leave a Reply