हरियाणा में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए खुशखबरी, चौपालों की मरम्मत के लिए जारी हुई करोड़ों रुपए की धनराशि

Good news for Scheduled Castes and Backward Classes in Haryana: funds worth crores of rupees released for the repair of community centers (chaupals).

 

हरियाणा में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि सूबे की नायब सैनी सरकार ने अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की चौपालों के लिए 77.06 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 21 जिलों में चौपालों की मरम्मत और नवीनीकरण के 1,723 कार्यों के लिए 77.06 करोड़ की राशि जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 2,930 कार्यों के लिए 118.47 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। अब तक कुल 4,653 कार्यों के लिए 195.53 करोड़ रुपए जारी हो चुके हैं। इनमें जन संवाद पोर्टल से प्राप्त 169 कार्यों के लिए 8.80 करोड़ रुपए और फील्ड अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त 1,555 कार्यों के लिए 68.26 करोड़ रुपए शामिल हैं।

चौपालों की मरम्मत से मिलेगी राहत

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की चौपालों की मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्यों के लिए 77 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई है। पहले भी इन कार्यों के लिए करोड़ों रुपए जारी किए जा चुके हैं। अब जारी की गई धनराशि से बचे हुए कार्य रफ्तार पकड़ेंगे जिससे उन्हें तय समय में पूरा करने में मदद मिलेगी। चौपालों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण से शादी-विवाह या सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बेहतर जगह की सुविधा मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *