हरियाणा में बिलासपुर-कुलाना सड़क होगी फोरलेन, सरकार ने दी ₹555.83 करोड़ की मंजूरी; पटौदी में बनेगा फ्लाईओवर

The Bilaspur-Kulana road in Haryana will be widened to four lanes, with the government granting approval for ₹555.83 crore; a flyover will also be constructed in Pataudi.

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर। हरियाणा सरकार प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम जिले के बिलासपुर से झज्जर जिले के कुलाना तक सड़क को फोरलेन करने के लिए 555.83 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। परियोजना के तहत पटौदी शहर में फ्लाईओवर बनाने के साथ हेली मंडी में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 45A पर मौजूदा दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को चार लेन का किया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। इसी दिशा में बिलासपुर से कुलाना तक सड़क को फोरलेन करने की परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसमें पटौदी शहर में फ्लाईओवर और हेली मंडी में रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन का करने का प्रावधान भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत बिलासपुर से कुलाना तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। साथ ही पटौदी शहर में फ्लाईओवर का निर्माण और हेली मंडी में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 45A पर मौजूदा दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन का किया जाएगा। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) की समीक्षा के बाद परियोजना का संशोधित अनुमान 555.83 करोड़ रुपये किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *