PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाना हुआ आसान, अब हाईब्रिड सोलर पैनल पर भी मिलेगी सब्सिडी

Availing the benefits of the 'PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana' has become easier

 

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है। अब इस योजना के तहत हाइब्रिड सोलर संयंत्र लगवाने पर भी सब्सिडी का लाभ मिलेगा। संबंधित विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 3 किलोवाट तक का सोलर संयंत्र लगाने में करीब 2 लाख रुपये का खर्च आता है, जबकि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल 1,08,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है।

ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा लाभ

पहले यह लाभ हाइब्रिड सोलर सिस्टम लगाने वाले लोगों को नहीं मिलता था। नेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी एसके गुप्ता ने बताया कि हाइब्रिड सोलर संयंत्र में सामान्य सिस्टम के मुकाबले विशेष प्रकार का इन्वर्टर और बैटरी लगती है। इसकी लागत अधिक होने के कारण इसे पहले लग्जरी आइटम की श्रेणी में माना जाता था और सरकार की ओर से सब्सिडी नहीं दी जाती थी।

लोड कम करने में मिलेगी मदद

उन्होंने बताया कि अब सरकार ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए हाइब्रिड सोलर सिस्टम को भी सब्सिडी के लिए पात्र कर दिया है। हाइब्रिड सिस्टम से बिजली ग्रिड पर भी दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।

दिन के समय सोलर संयंत्र से बिजली बनने के कारण ग्रिड से कम बिजली ली जाती है लेकिन शाम होते ही सोलर उत्पादन बंद होने पर बिजली की मांग अचानक बढ़ जाती है। हाइब्रिड इन्वर्टर की बैटरी शाम के समय घर को बिजली उपलब्ध करा सकती है। इससे ग्रिड पर अचानक बढ़ने वाला लोड कम होगा। इसी लाभ को देखते हुए सरकार ने हाइब्रिड सिस्टम को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *