हिसार- सिरसा से भटिंडा के लिए रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा, यहां देखें समय-सारणी

Roadways launches direct bus service from Hisar-Sirsa to Bathinda; check the timetable here.

 

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के अलावा प्रमुख शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रोहतक- हिसार रूट पर पड़ने वाले इलाकों से पंजाब के भटिंडा का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है।

 

दिल्ली- भटिंडा रोडवेज बस की समय-सारणी

ISBT कश्मीरी गेट दिल्ली से हरियाणा रोडवेज की यह बस सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर साढ़े 12 बजे बहादुरगढ़, डेढ़ बजे रोहतक, साढ़े 3 बजे हिसार और शाम साढ़े 5 बजे सिरसा से गुजरते हुए भटिंडा का सफर तय करेगी। इसी तरह वापसी में अगले दिन सुबह 5 बजे भटिंडा से रवाना होकर 7 बजे सिरसा, 9 बजे हिसार, 11 बजे रोहतक और दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

 

लंबी दूरी की यात्रा होगी सुगम

रोडवेज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से वाया रोहतक, हिसार और सिरसा होते हुए भटिंडा के लिए चलने वाली इस बस सेवा का लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा। उन्हें अपने नजदीकी बस स्टैंड से सीट की सुविधा मिलेगी जिससे उनकी यात्रा आरामदायक हो जाएगी। लंबे रूट पर सीधी बस सेवा के संचालन से यात्रियों को बीच रास्ते बार-बार बस बदलने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

 

परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, यात्रियों की डिमांड पर भी कई रूटों पर स्पेशल बसें चलाने के साथ-साथ अतिरिक्त बस सेवा उपलब्ध कराते हुए सफर को आसान बनाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *