हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशबरी सामने आई है। रबी सीजन की फसलों की बिजाई की तैयारियों में जुटे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल द्वारा 12-15 अक्टूबर के बीच जौ की नई छिलका रहित किस्मों DWRB-244 का बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
अनुसंधान संस्थान करनाल के निदेशक ओमवीर सिंह ने बताया कि पिछले साल जारी की गई छिलका रहित जौ की DWRB-223 किस्म का बीज भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। जौं की इन नई किस्मों का बीज केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने IWBRO सीड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है।
उन्होंने बताया कि इन दोनों किस्मों की उत्पादन क्षमता करीब 18 क्विंटल प्रति एकड़ हैं। इनसे रोटी के साथ दलिया भी बनाया जा सकेगा। DWRB-244 किस्म हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बिजाई के लिए एकदम उपयुक्त रहेगी।
गेहूं की नई किस्मों का बीज
डॉ ओमवीर सिंह ने बताया कि जौ के साथ ही अनुसंधान संस्थान द्वारा गेहूं की नई किस्मों का बीज भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इनमें DBW-327 (एक एकड़ में करीब 30 क्विंटल) और DBW-327 (एक एकड़ में करीब 28 क्विंटल उत्पादन) शामिल हैं। दोनों ही किस्में कम पानी वाले क्षेत्रों में बिजाई के लिए सर्वोत्तम रहेगी।
उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में बदलती जलवायु और पानी की उपलब्धता को देखते हुए इस बार किसानों के लिए किस्मों का चुनाव विशेष महत्व रखेगा। कम पानी में बेहतर उत्पादन देने और अधिक तापमान सहन करने वाली किस्मों को प्राथमिकता देना रबी सीजन में जोखिम कम करने की सटीक रणनीति साबित होगी। किसानों को बंपर पैदावार का लाभ मिले, इसके लिए अनुसंधान संस्थान, करनाल द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं।















Leave a Reply