भाव में तेजी से धान उत्पादक किसानों के हुए वारे-न्यारे, देखें रोहतक- जींद सहित कई अन्य प्रमुख मंडियों में ताजा भाव

Sharp rise in prices brings a windfall for paddy farmers; check the latest rates in major markets, including Rohtak and Jind.

 

हरियाणा में इस बार धान उत्पादक किसानों की पौ-बारह बनी हुई है। धान की प्रमुख किस्में 1509, 1718 सहित 1121 के भाव में इस बार सीजन की शुरुआत से ही अच्छी-खासी तेजी बनी हुई है। इस बार किसानों को सीजन की शुरुआत से ही उतना भाव मिल रहा है जितना पिछले साल सीजन के आखिर में भी नहीं मिला था। धान के भाव में तेजी से किसानों के चेहरों पर खुशियां छाई हुई है।

हरियाणा की प्रमुख मंडियों में धान का ताजा भाव

मातनहेल (झज्जर) अनाज मंडी

1718 (हाथ कटाई): 4,500 रुपए प्रति क्विंटल
1509 (हाथ कटाई): 4,222 रुपए प्रति क्विंटल
1509 (कंबाइन): 3,944 रुपए प्रति क्विंटल

रोहतक अनाज मंडी

1509 (कंबाइन): 4062 रुपए प्रति क्विंटल

बेरी (झज्जर) अनाज मंडी

1509 (हाथ कटाई): 4,341 रुपए प्रति क्विंटल

1509 (कंबाइन): 3,981 रुपए प्रति क्विंटल

गोहाना (सोनीपत) अनाज मंडी

1509 (कंबाइन): 3,700-4116 रुपए प्रति क्विंटल
1847 (कंबाइन): 3,851 रुपए प्रति क्विंटल

जुलाना (जींद)

1509 (हाथ कटाई): 4,340 रुपए प्रति क्विंटल

जींद अनाज मंडी

1509 (कंबाइन): 3,350 से 4,080 रुपए प्रति क्विंटल

झज्जर अनाज मंडी

1509 (हाथ कटाई): 4,227 रुपए प्रति क्विंटल

1509 (कंबाइन): 3,920 रुपए प्रति क्विंटल

भाव में बढ़ोतरी की उम्मीद

धान लेकर मंडियों में पहुंच रहे किसानों ने सीजन की शुरुआत से ही भाव में तेजी पर खुशी जाहिर करते हुए भाव में और तेजी आने की उम्मीद जाहिर की है। किसानों का कहना है कि इस बार बारिश उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ है लेकिन भाव में तेजी से कुछ हद तक इसकी भरपाई की उम्मीद है।

नोट: धान के भाव में हर रोज उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में बिल्कुल ताजा भाव फसल लेकर मंडी में पहुंचने पर ही पता चलता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *