राजस्थान और हरियाणा की मंडियों में ग्वार भाव में तेजी से किसानों को राहत, रेट में उछाल की दो बड़ी वजहें आई सामने

ग्वार भाव today, ग्वार के ताजा भाव, Guar Price Today, Guar Seed Price Today, Guar Gum Price Today, ग्वार भाव में तेजी, Guar Rate Today Haryana, Guar Rate Today Rajasthan, ग्वार मंडी भाव 2026, Guar Mandi Bhav, हरियाणा मंडी भाव, राजस्थान मंडी भाव, Haryana Mandi Bhav Today, Rajasthan Mandi Rates, आदमपुर मंडी ग्वार भाव, Adampur Mandi Guar Price, नोहर मंडी ग्वार भाव, Nohar Mandi Guar Rate, सिरसा मंडी ग्वार भाव, Sirsa Mandi Bhav, ऐलनाबाद मंडी ग्वार भाव, Ellenabad Mandi Guar Price, सिवानी मंडी ग्वार भाव, Siwani Mandi Bhav Today, नारनौल मंडी भाव, Narnaul Mandi Guar Rate, हांसी मंडी ग्वार भाव, Hansi Mandi Bhav, Guar Seed Futures Price, Guar Gum Futures Today, NCDEX Guar Gum Price, NCDEX Guar Seed Rate, ग्वार गम वायदा भाव, ग्वार सीड वायदा बाजार, ग्वार के भाव में उछाल, Guar Price Hike, Guar Market Latest Update, ग्वार की तेजी के कारण, Guar Export Demand, Guar Gum Export Demand, ग्वार की कम बिजाई, Guar Crop Sowing Report, राजस्थान ग्वार उत्पादन, Haryana Guar Crop, किसानों के लिए खुशखबरी, किसान मंडी भाव अपडेट, आज का फसल भाव, कृषि समाचार हिंदी, Haryana Agriculture News, Rajasthan Agriculture News, Farmer News, Guar Market Analysis, चौपाल टीवी, Chaupal TV News.

 

त्यौहारी सीजन पर ग्वार उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इस फसल के ताजा भाव की बात करें तो अक्टूबर महीने में ग्वार सीड और गवार गम के भावों में लगातार शानदार तेजी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि भाव में अच्छी-खासी तेजी बनी हुई है और उम्मीद करते हैं कि इसमें और ज्यादा बढ़ोतरी हो ताकि किसानों को आर्थिक रूप से फायदा मिल सके।

प्रमुख बाजार भाव

हरियाणा और राजस्थान की मंडियों की बात करें तो यहां की प्रमुख मंडियों में ग्वार के भाव में उछाल बना हुआ है। आदमपुर और नोहर मंडी की बात करें तो यहां ग्वार का भाव करीब 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। वहीं, सिरसा की ऐलनाबाद मंडी में भी ग्वार का भाव बढ़कर 5,871 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है।

हरियाणा के भिवानी की सिवानी मंडी में ग्वार भाव की बात करें तो यहां सबसे अच्छा भाव 6,499 रुपए प्रति क्विंटल बना हुआ है। वहीं, नारनौल में 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल, हांसी मंडी में 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा है।

वायदा बाजार: नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर ग्वार गम का भाव बढ़कर 16,150 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच गया है। ग्वार सीड वायदा बाजार में भी ऊपरी सर्किट और मजबूत रुझान देखा गया है।

भाव में तेजी की प्रमुख वजह

कम बिजाई: इस साल राजस्थान में ग्वार की बिजाई पिछले साल के मुकाबले करीब 7% कम रही है। जबकि गुजरात में भी बारिश की कमी के चलते बिजाई में काफी गिरावट देखने को मिली है।

मजबूत निर्यात मांग: अमेरिकी तेल क्षेत्र से ग्वार गम की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे वैश्विक और स्थानीय स्तर पर समर्थन मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *