हरियाणा में भैंस खरीद पर मिलेगी डबल सब्सिडी, दूध पर भी मिलेगी एक्स्ट्रा प्रोत्साहन राशि

Double subsidy on buffalo purchases in Haryana; extra incentive amount for milk as well.

 

हरियाणा में आमजन के कल्याणार्थ हेतु कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है ताकि लोग आर्थिक रूप से समृद्ध होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। वहीं, किसानों और पशुपालकों के लिए भी निरंतर कई योजनाएं क्रियान्वित हैं। प्रदेश सरकार का कहना है कि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन व्यवसाय शुरू कर अतिरिक्त कमाई करते हुए अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं।

भैंस खरीद पर डबल सब्सिडी

प्रदेश के अंत्योदय परिवारों के लिए सीएम नायब सैनी ने बड़ी घोषणा की हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना कै तहत 1.80 लाख रुपए तक सालाना आय आले जरूरतमंद परिवारों को भैंस खरीद पर 80,000 तक सब्सिडी सरकार की ओर से तथा वीटा की तरफ से 50,000 की अतिरिक्त मदद और दूध पर 10 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने 1 नवंबर तक 200 हर हित स्टोर, 300 वीटा बूथ, मिल्क बार और सांझा बाजार खोलण के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए हर हित स्टोर और वीटा बूथ खुलने से हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्रदेश के युवा इनके माध्यम से आर्थिक रूप से समृद्ध बन सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जरूरतमंद परिवार को रोजगार से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पशुपालन व्यवसाय करने वाले किसानों को बैंकों के माध्यम से पशुओं पर नाममात्र दरों पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डेयरी, मत्स्य पालन, बेकरी, मुर्गी पालन, बागवानी और ऑर्गेनिक खेती पर सब्सिडी दी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *