देशभर के किसानों के लिए एक नई अपडेट सामने आई है। भारत में हर्बिसाइड टॉलरेंट बीटी (HTबीटी) कपास की व्यावसायिक खेती को अभी मंजूरी नहीं मिली है। इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में इसकी खेती बड़े स्तर पर होने का दावा किया गया है। बीज उद्योग से जुड़े संगठन फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (FSII) और नेशनल सीड एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सरकार से HT बीटी कपास को जल्द मंजूरी देने की मांग की है।
इन संगठनों का कहना है कि इसकी अवैध खेती के कारण करीब 1,500 करोड़ रुपए का अनौपचारिक बीज तैयार हो गया है। FSII के चेयरमैन ने बताया कि उनके मुताबिक इस समय करीब 1.25 करोड़ पैकेट HT बीटी कपास बीज बिक्री हो रहा है। दोनों ही संगठनों का कहना है कि देश में कपास का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को नई तकनीक और ज्यादा उत्पादन देने वाली किस्में उपलब्ध कराना बेहद जरूरी हो गया है।
कपास किसानों के सामने बड़ी चुनौती
कपास किसानों के सामने फिलहाल कम उत्पादन, मजदूरों की कमी, बढ़ती लागत और कीट प्रबंधन जैसी कई चुनौतियां हैं। इसी वजह से HT बीटी कपास की मंजूरी का मुद्दा एक बार फिर चर्चाओं में बना हुआ है। FSII और NSAI सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं, HT बीटी कपास बीज को मंजूरी देने से पहले इससे जुड़े पर्यावरणीय, कृषि और स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं का नियामकीय स्तर पर आंकलन किया जाना जरूरी है। फिलहाल HT बीटी कपास की व्यवसायिक खेती को भारत में आधिकारिक मंजूरी मिलने का इंतजार हो रहा है।















Leave a Reply