चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आमजन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों सहित ईंधन की आसमान छूती कीमतें आमजन को रूला रही है। ऐसे में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से आमजन को ईंधन के लिए अब अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी होगी।
Jio-BP ने बढ़ाई पेट्रोल- डीजल की कीमतें
नायरा एनर्जी के बाद अब प्राइवेट ईंधन (तेल) कंपनी जियो-बीपी ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।नई दरें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। राजस्थान में जियो-बीपी के 200 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं।
इससे पहले, 3 अक्टूबर को नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
जियो-बीपी के नए रेट के अनुसार, जयपुर में अब पेट्रोल 108 रुपये 91 पैसे के बजाय 113 रुपये 91 पैसे प्रति लीटर मिलेगा। इसी तरह डीजल की कीमत 94 रुपये 15 पैसे से बढ़कर 97 रुपये 15 पैसे प्रति लीटर हो गई है।











Leave a Reply