हरियाणा के इस गांव में 100 साल पुरानी चौपाल, खूबसूरती और मूलभूत सुविधाए देखकर चौंक जाएंगे आप

 

हरियाणा के ज्यादातर गांवों में आपने चौपाल बनी हुई देखी होगी लेकिन आज हम आपको हिसार जिले के गांव पंघाल की 100 साल पुरानी चौपाल से रूबरू कराएंगे जिसकी खासियतें जानकार आप तारीफ करते नही थकेंगे। भले ही इस चौपाल का निर्माण दशकों पहले हुआ था लेकिन बेहतर रखरखाव के चलते आज भी इस बिल्डिंग की स्थिति ज्यों कि त्यों बनी हुई है।

चौपाल की खूबसूरती देख चौंक जाएंगे आप

पंघाल गांव में मौजूद पंघाल भवन के नाम से मौजूद इस चौपाल में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बिजली-पानी, साफ-सुथरे शौचालय, साफ-सफाई, चमकदार टाइलों से पक्के फर्श जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर इसको और ज्यादा खास बना दिया है। इस चौपाल में आपको एसी चलते हुए दिखाई देंगे ताकि ग्रामीण हो या फिर कोई बाहरी व्यक्ति, यहां बैठकर चिलचिलाती गर्मी से राहत पाते हुए दो घड़ी विश्राम कर सकें।

ऐतिहासिक विरासत को मिलेगा संरक्षण

ग्रामीणों ने बताया कि यहां बारात के ठहराव का विशेष प्रबंध हैं। गांव के बुजुर्ग दिन में हुक्का और ताश वगरैह खेल कर अपना टाइम व्यतीत करते हैं। इसके अलावा किसी मंत्री या नेता का कार्यक्रम हो तो आयोजन के लिए यह जगह बिल्कुल उपयुक्त रहती है। उन्होंने बताया कि चौपाल की यह बिल्डिंग लगभग 100 साल पुरानी है लेकिन निरंतर रखरखाव और मरम्मत की वजह से आज भी अच्छी स्थिति में बनी हुई है। रंग-रोगन, फर्श और दीवारों पर टाइलें लगाकर इसकी खूबसूरती को बढ़ाया गया है।

लोगों के विश्राम के लिए यहां चारपाई, बैठने के लिए कुर्सियां आदि की व्यवस्था की गई है। छतों पर पंखे, कुलर और एसी यहां ग्रामीणों को ठंडे वातावरण का अनुभव कराते हैं। चौपाल के भीतर दीवार पर एक फोटो लगा हुआ है जिसमें पंघाल गांव के इतिहास का वर्णन किया गया है। जिस व्यक्ति के द्वारा गांव को बसाया गया था, उसका पीढ़ी-दर-पीढ़ी वर्णन इस फोटो में किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पूरा गांव मिलकर आपसी सहयोग से इस ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित व संजोए हुए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *