लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी दुनिया की सबसे बड़ी गुल्लक, विशालकाय आकृति देखकर चौंक जाएंगे आप

Columbia News

 

बचपन में हम सभी ने मिट्टी या प्लास्टिक की छोटी-छोटी गुल्लक देखी है। इसमें पैसे जमा करना अलग ही खुशी का पल होता था। लेकिन जरा सोचिए, यदि आपके सामने ऐसी गुल्लक आ जाएं जिसके सामने खड़ा इंसान बौना नजर आए तो कैसा लगेगा।

इसी तरह की एक विशालकाय गुल्लक कोलंबिया में बनाई गई है जिसके आकार को देखकर हर कोई हैरत में पड़ रहा है। इसका साइज इतना बड़ा है कि पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि इतना बड़ा गुल्लक भी हो सकता है। तीन मंजिला के बराबर इस गुल्लक का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने Instagram अकाउंट पर शेयर किया हैं। इस वीडियो के सामने आते ही यह अनोखी कला चर्चा का विषय बन गई है।

बेहद चुनौतीपूर्ण रहा होगा तैयार करना

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, दुनिया की सबसे बड़ी गुल्लक का रिकॉर्ड बनाने वाली इस कलाकृति की उंचाई 9 मीटर यानी करीब 29 फीट 6 इंच और लंबाई लगभग 10.36 मीटर यानी 34 फीट बताई गई है। इस गुल्लक की विशालकाय आकृति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे तैयार करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा होगा।

इस विशालकाय गुल्लक को कोलंबिया के Mano del Artesano- Pueblito de Barro ने बनाया है। मिट्टी से जुड़ी ऐसी चीजें दुनिया के कई देशों में बनाई जाती हैं लेकिन रोजमर्रा की किसी वस्तु को इतना विशालकाय आकार देना अपने आप में बेहद खास है। इस तरह की चीजें न केवल लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है बल्कि स्थानीय कला और कलाकारों की मेहनत को भी विशेष पहचान दिलाती है।

 

जिस जगह पर यह गुल्लक आकृति बनी हुई है, वो जगह आज कोलंबिया के मशहूर पर्यटन स्थलों में शुमार हो चुका है। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं और बड़े चाव से इसके साथ फोटो या सेल्फी लेते हैं। वहीं, इसे देखकर बचपन में पैसे बचाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली छोटी गुल्लक की यादें भी ताजा हो जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *