हरियाणा कैबिनेट की बैठक में क्या क्या हुए फैसले, देखिये पूरी लिस्ट

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में क्या क्या हुए फैसले, देखिये पूरी लिस्ट

हरियाणा मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धन्यवाद प्रस्ताव किया पारित

* प्रस्ताव के माध्यम से हरियाणा की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के राष्ट्रसमर्पित नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

* प्रधानमंत्री के लिए पद दायित्व है और जनविश्वास उस दायित्व को निभाने की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

* प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करना है — मुख्यमंत्री।

* प्रधानमंत्री ने देश को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने का आत्मविश्वास दिया।

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से गहरा जुड़ाव — मुख्यमंत्री।

* प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 86 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

* केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई।

* प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हरियाणा ने सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर करने की व्यवस्था अपनाई।

* प्रधानमंत्री ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना का शुभारंभ किया।

* इस प्रस्ताव के माध्यम से हरियाणा मंत्रिमंडल ने प्रदेश के विकास में प्रधानमंत्री के विशेष योगदान के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

* प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में हरियाणा अग्रणी योगदान दे, यही हमारा प्रण- मुख्यमंत्री।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता

मंत्रिमंडल ने छठे राज्य वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार स्थानीय निकायों को धनराशि के हस्तांतरण को जारी रखने की मंजूरी दी

ग्रामीण और शहरी स्थाई निकायों को वित्त वर्ष 2026 27 से अगले राज्य वित्त आयोग की सिफारिशें आने तक धनराशि मिलती रहेगी

राज्य के अपने कर राजस्व का वास्तविक आधार पर 7% हिस्सा स्थानीय निकायों को दिया जाएगा- मुख्यमंत्री

स्थानीय निकायों को मिलने वाली धनराशि में से 55% हिस्सा पंचायती राज संस्थाओं और 45% हिस्सा शहरी स्थानीय निकायों को मिलेगा

ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों को धनराशि का आवंटन 80% जनसंख्या और 20% क्षेत्रफल के आधार पर किया जाएगा

जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के बीच धनराशि का वितरण 10%, 15% और 75 प्रतिशत के अनुपात में होगा

मंत्रिमंडल ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र परिवारों की वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए करने का लिया निर्णय

तीन विशेष श्रेणियां के लिए भी वार्षिक आय सीमा को 1.80 लाख रुपए से बढ़ा कर 3 लाख रुपए किया

इन श्रेणियां में वह माताएं शामिल जिनके बच्चों ने कक्षा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो

जिनके बच्चों ने कक्षा 1 से 4 तक निपुण भारत मिशन के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार कक्षा स्तर की दक्षता हासिल की हो

जिनके बच्चों ने गंभीर तीव्र कुपोषण या मध्यम तीव्र कुपोषण की स्थिति से उभरकर सामान्य स्वास्थ्य स्थिति प्राप्त की हो

अब लाभार्थियों को लाइवनेस सत्यापन हर महीने के बजाय प्रत्येक 3 महीने में एक बार कराना होगा

यह नई व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से होगी लागू- मुख्यमंत्री

मंत्रिमंडल ने नागरिक संसाधन सूचना विभाग को स्वतंत्र विभाग का दर्जा देने की मंजूरी दी

हरियाणा राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड को भी CRID के प्रशासनिक नियंत्रण में लाने का लिया निर्णय- मुख्यमंत्री

मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के मीडिया कर्मियों के हित में भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

मंत्रिमंडल ने हरियाणा मीडिया कर्मी कल्याण कोष प्रशासन योजना के तहत पात्र मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली अधिकतम वित्तीय सहायता राशि को 5 लाख करने की मंजूरी दी

हमारी सरकार मीडिया कर्मियों के कल्याण और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

हरियाणा मंत्रिमंडल ने पूर्व अग्नि वीरों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया

राज्य की अग्नि वीर नीति के दायरे में आने वाले ग्रुप सी पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्नि वीरों को सभी प्रकार की लिखित परीक्षाओं से छूट देने की मंजूरी दी

वन्य जीव रक्षक, भारतीय रिजर्व बटालियन में कांस्टेबल, राज्य आपदा मोचन बल में कांस्टेबल तथा फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के पदों के लिए आवेदन करने वाले पूर्व अग्नि वीरों को लागू प्रावधानों के अनुसार शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट और शारीरिक माप परीक्षण से भी छूट देने का निर्णय लिया गया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित की आर्थिक सहायता। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना
*आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किस्त जारी की गई -मुख्यमंत्री।

*10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन-बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि डाली गई।

* इसे मिलाकर अब तक 12 किस्तों में कुल 2,466 करोड़ 63 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

* योजना के दूसरे चरण में 2 लाख 57 हजार 147 बहन-बेटियों ने अपना पंजीकरण करवाया- मुख्यमंत्री।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं
*विभिन्न 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1,131 करोड़ 7 लाख रुपये की राशि वितरित की गई।

* यह राशि सीधे 35 लाख 13 हजार 295 लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली गई।

हर घर-हर गृहिणी योजना
* हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 5 लाख 14 हजार बहनों के बैंक खातों में अगस्त माह की 20 करोड़ 39 लाख रुपये की सब्सिडी डाली गई।

* आज जारी की गई राशि को मिलाकर योजना के तहत अब तक कुल 380 करोड़ 21 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है।

दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु)
* दयालु योजना के तहत 4,222 परिवारों को 158 करोड़ 80 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

* आज जारी की गई आर्थिक सहायता को मिलाकर अब तक कुल 3,479 करोड़ 61 लाख रुपये की सहायता जारी की जा चुकी है।

भावांतर भरपाई योजना
* भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी उत्पादक 3,384 किसानों को 34 करोड़ 79 लाख रुपये की भावांतर राशि जारी की गई।

* आलू की फसल के लिए 3,364 किसानों को 34 करोड़ 76 लाख रुपये तथा फूलगोभी की फसल के लिए 20 किसानों को 2 लाख 39 हजार रुपये की राशि जारी की गई।

* आलू की फसल की भावांतर राशि अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और सिरसा के सब्जी उत्पादक किसानों को जारी की गई।

* फूलगोभी की फसल की भावांतर राशि कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के सब्जी उत्पादक किसानों को जारी की गई।

राशन डिपो आवंटन में महिलाओं की भागीदारी
* प्रदेश में उचित मूल्य की 2,651 नई राशन दुकानों (राशन डिपो) के आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

* नए राशन डिपो में 33 प्रतिशत डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।

अटल पुस्तकालय और पुस्तक सेतु पोर्टल
* गांवों के अटल पुस्तकालयों के लिए पुस्तक सेतु पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

* यह पोर्टल 23 जिलों, 143 खंडों और 6,200 से अधिक ग्राम पंचायतों के मौजूदा नेटवर्क के माध्यम से संचालित होगा।

* प्रत्येक अटल पुस्तकालय के लिए 4 लाख 78 हजार रुपये का फर्नीचर तथा 65,836 रुपये मूल्य की 315 पुस्तकों का प्रारंभिक सेट उपलब्ध कराया गया।

* जल्द ही प्रदेश में 650 और पुस्तकालय खोले जाएंगे — मुख्यमंत्री।

* इनमें से 500 नए पुस्तकालय 25 दिसंबर 2026 तक स्थापित कर दिए जाएंगे।

* पुस्तक सेतु पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गांव के अटल पुस्तकालय को निःशुल्क पुस्तकें दान कर सकेगा।

अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की चौपालों का नवीनीकरण
* अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की चौपालों की मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए 77 करोड़ 6 लाख रुपये की राशि जारी की गई।

* प्रदेश में मरम्मत की आवश्यकता वाली कुल 5,185 चौपालों की पहचान की गई थी।

* 21 जिलों में 1,723 कार्यों के लिए राशि जारी की गई — मुख्यमंत्री।

* अब तक 4,653 कार्यों के लिए कुल 195 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

20 योजनाओं के तहत 1,634 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी

*आज विभिन्न 20 योजनाओं के तहत 50 लाख 46 हजार 624 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 1,634 करोड़ 27 लाख रुपये जारी किए गए।

* सरकार का उद्देश्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सीधे पहुंचाना और पारदर्शी तरीके से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना है।

हरियाणा में धान खरीद की स्थिति
* प्रदेश की 278 मंडियों में 29 सितंबर से धान की खरीद शुरू की गई है, जो आगामी 15 नवंबर तक चलेगी।

* कॉमन धान की खरीद 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान की खरीद 2,461 रुपये प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है।

* 9 अक्टूबर तक प्रदेश की मंडियों में 14.25 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई।

* इसमें से 8.35 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

* अब तक 19,155 किसानों को 398 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *