हरियाणा के फतेहाबाद में तहसील का रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार, कन्वेयंस डीड तैयार करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

Registry clerk at a tehsil office in Fatehabad, Haryana, arrested; had demanded a bribe in exchange for preparing a conveyance deed.

 

 

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने फतेहाबाद जिले में कार्रवाई करते हुए तहसील रतिया में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क बलविंदर को 4,000 रुपये रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता की अतिरिक्त भूमि की कन्वेयंस डीड तैयार करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

**कन्वेयंस डीड तैयार करने के बदले मांगी थी रिश्वत**

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि तहसील रतिया में रजिस्ट्री क्लर्क के पद पर तैनात बलविंदर द्वारा उसकी अतिरिक्त भूमि की कन्वेयंस डीड तैयार करने के एवज में 4,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का नियमानुसार सत्यापन किया और इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी बलविंदर को गिरफ्तार किया गया। यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट फतेहाबाद की टीम द्वारा की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच नियमानुसार जारी है।

**भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए एसीबी से संपर्क करें**

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94178-91064 या “सतर्क-हरियाणा” ऐप पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *